उद्योग के लिए आरक्षित 7 करोड़ की 4 एकड़ जमीन से एकेवीएन ने हटाए कब्जे
पीथमपुर के सेक्टर तीन में उद्योगों के लिए जमीन की काफी मांग है, इसे देखते हुए एकेवीएन इंदौर ने मंगलवार को सात करोड़ की कीमत वाली करीब चार एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस जमीन के लिए कुछ ग्रुप से बात भी चल रही है, जिसे जल्द आवंटित कर दिया जाएगा। एकेवीएन एमडी कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि लंबे समय से यहां अतिक्रमण था। कई बार समझाइश दी। इसके बाद यह अतिक्रमण हटाए गए।