रामलला का मंदिर बनाते नजर आए वीर अलीजा
इंदौर| पंचकुइया स्थित वीर बगीची में तीन दिनी महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को वीर अलीजा हनुमान अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करते नजर आए। वीर बगीची को अयोध्या के राम मंदिर का स्वरूप दिया गया। एक ओर जहां ईंटों पर राम नाम लिखा हुआ था, वहीं दूसरी ओर अयोध्या का प्रतीकात्मक मंदिर का स्वरूप भी मंदिर के गर्भगृह में रखा गया था। सैकड़ों लोगों ने हवनकुंड में आहुतियां दीं। अखंड रामायण पाठ किया। बाल ब्रह्मचारी पवनांद महाराज ने बताया सैकड़ों भक्तों ने वीर अलीजा हनुमान की आरती में भाग लिया।