माता आनंदमयी पीठ पर पांच दिनी महोत्सव 30 से
इंदौर| एबी रोड स्थित श्रीश्री माता आनंदमयी पीठ पर पांच दिनी श्रीमातृ जन्म महोत्सव 30 अप्रैल से मनाया जाएगा। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी विरागानंद, स्वामी मुदितवदनानंद, स्वामी प्रबुद्धानंद सरस्वती, स्वामी दिव्यानंद एवं स्वामी असंगानंद सहित अन्य विद्वानों शामिल होंगे और प्रवचन देंगे। पीठ के अध्यक्ष स्वामी केदारनाथ महाराज ने बताया श्रीश्री आनंदमयी मां के 122वें जन्म महोत्सव पर यह आयोजन हो रहा है।