वनबंधु परिषद के एकल अभियान पर होगा कार्यक्रम
इंदौर| वनबंधु परिषद के एकल अभियान के राष्ट्रीय प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर अनिल कुमार बुधवार को इंदौर आएंगे। वनबंधु परिषद के शिवकुमार चौधरी, रामअवतार जाजू ने बताया वे यहां शाम 6.30 बजे से प्रीतमलाल दुआ सभागृह में एकल अभियान से संबंधित कार्यक्रमों के बारे में ‘युवा शक्ति की भूमिका एवं भागीदारी तथा दायित्व’ विषय पर संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में श्री हरि सत्संग समिति, आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया एवं ग्रामोत्थान फाउंडेशन के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।