पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यात्रा में आरक्षण सुधार संबंधी झांकी शामिल नहीं करेगा ब्राह्मण समाज

यात्रा में आरक्षण सुधार संबंधी झांकी शामिल नहीं करेगा ब्राह्मण समाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर 18 अप्रैल को शाम 6 बजे बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक सर्वब्राह्मण समाज आरक्षण सुधार की मांग को लेकर शोभायात्रा निकालेगा। यात्रा में समाज आरक्षण सुधार की झांकी शामिल करने वाला था। हालांकि समाज के ही एक धड़े की नाराजगी के बाद इसे निरस्त कर दिया। अब एक वाहन में होर्डिंग लगाएंगे, जिसमें आरक्षण सुधार की मांग की जाएगी।

युवा परिषद द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर मंगलवार को समाज के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें एक धड़े की नाराजगी के बाद झांकी नहीं निकालने पर सहमति बनी। हालांकि युवा परिषद से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा- यात्रा आरक्षण सुधार की मांग को लेकर ही निकलेगी।

राजबाड़ा पर होगी महाआरती- समाज द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा का नेतृत्व इस बार 500 महिलाएं करेंगी। यात्रा का मुख्‍य आकर्षण भगवान परशुरामजी का भव्य रथ होगा। यात्रा का समापन राजबाड़ा पर होगा। इस दिन को हम ब्राह्मण एकता और स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाएंगे। समापन पर महाआरती होगी।

खबरें और भी हैं...