पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 22 को रामलला के दर्शन के बाद कोकजे शुरू करेंगे देश का दौरा

22 को रामलला के दर्शन के बाद कोकजे शुरू करेंगे देश का दौरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विहिप के नए निर्वाचित अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व जस्टिस वी.एस. कोकजे चार दिन इंदौर में रहेंगे। इसके बाद वे 22 अप्रैल को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे और संतों से मिलेंगे। राम मंदिर व हिंदुओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के बाद देशभर का दौरा शुरू करेंगे। केरल में हिंदू संगठन से जुड़े लोगों की हत्या के बारे में जल्द मजबूत कदम उठाने की बात कही। यह बात भी सामने आई कि उन्हें जल्द केंद्र की तरफ से सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी। वे ज्यादातर समय दिल्ली में ही रहेंगे। इधर, उनके नागरिक अभिनंदन को लेकर विभिन्न संगठनों की बैठक शुरू हो गई। कमेटी फाइनल होते ही औपचारिक कार्यक्रम बनाया जाएगा। इसमें तारीख, स्थान और समारोह की रूपरेखा तय होगी।

तोगड़िया से बात जारी रखेंगे, उनका मार्गदर्शन लेंगे

विहिप छोड़ने के बाद पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया अनशन पर बैठे हैं। इस पर कोकजे का कहना है उम्मीद है कुछ समय बाद वे फिर विहिप में लौटेंगे। हम उनसे बातचीत जारी रखेंगे। मार्गदर्शन लेते रहेंगे। काेकजे का यह भी कहना है केरल में हिंदू संगठन से जुड़े लोगों की हत्या चिंता का विषय है। उस पर भी हमारी नजर रहेगी।

हिंदुओं से जुड़े मुद्दों पर पीएम से जरूर मिलेंगे

कोकजे ने कहा अध्यक्ष चुने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात नहीं हुई, लेकिन हिंदुओं से जुड़े किसी मुद्दे पर जरूरत पड़ी तो जरूर मिलेंगे। वैसे भी हिंदुओं के हित के लिए काम करने और उनकी सुरक्षा पर यह सरकार सबसे बेहतर काम कर रही है।

खबरें और भी हैं...