पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मूल अाैर ब्याज देने के बावजूद सूदखोर ने धागा फैक्टरी व मशीनों पर किया कब्जा

मूल अाैर ब्याज देने के बावजूद सूदखोर ने धागा फैक्टरी व मशीनों पर किया कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस की जनसुनवाई में मंगलवार को सूदखोरी, कब्जा, धोखाधड़ी सहित कई शिकायतें आईं। एक व्यापारी ने सूदखोर से परेशान होने की शिकायत की।

पालदा में रहने वाले कारोबारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने सीए के मार्फत 2016 में एक व्यापारी से 6.30 प्रतिशत ब्याज पर 5 लाख रुपए लिए थे। इसके बदले चेक व अन्य दस्तावेज भी दिए। अप्रैल 2017 को उन्होंने ब्याज सहित रुपए अदा कर दिए, लेकिन व्यापारी दस्तावेज व चेक नहीं दे रहा, बल्कि उसने पालदा स्थित उनकी धागा फैक्टरी व मशीनों पर कब्जा कर लिया। वहीं व्यापारी हुसैन दत्तरवाला ने कहा जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे गलत हैं। डीआईजी ने भंवरकुआं टीआई को जांच के निर्देश दिए हैं।

10 हजार के एवज में 1 लाख से ज्यादा दे चुकी, फिर भी मांग नहीं हो रही खत्म

एमआईजी इलाके में रहने वाली महिला निशा सिरसिया ने बताया कि उन्होंने हेमलता नाम की महिला से बेटे के इलाज के लिए 10 हजार रुपए लिए थे। बदले में 20-20 हजार रुपए दो लोन की राशि भी दी। दो माह बाद महिला फिर से रुपए मांग रही। महिला ने चेक लेकर उनके खिलाफ केस भी कर दिया था। इस दौरान निशा ने महिला को 70 हजार रुपए भी दिए, लेकिन वह आए दिन रुपयों की मांग कर रही है।

कैटरिंग का काम करने वाले कैलाश श्रीवास ने विजय नगर थाने के एसआई एमएस चौहान के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने बताया कि जनवरी में रसोमा चौराहे के पास किराए से गोदाम लिया था। शुक्रवार को एसआई ने कॉल कर उन्हें थाने बुलाया और गाली-गलौज करते हुए चांटे मारे। कहा कि गोदाम तुरंत खाली करो। जाते वक्त धमकी दी कि गोदाम खाली नहीं किया तो गोली मार दूंगा। डीआईजी ने जांच का आश्वासन दिया है। वहीं, महिला रुपाली जैन ने शिकायत की कि केजे इवेंट एग्जीबिशन के संचालकों ने यशवंत क्लब में स्टॉल लगवाने के नाम पर 100 लोगों से 8 से 12 हजार रुपए लिए थे। इसमें मैं भी शामिल थी, लेकिन जिस दिन कार्यक्रम था। उस दिन उन्होंने स्टॉल क्लब की पार्किंग में लगवा दिया। वहां कोई भी नहीं आया। डीआईजी ने जांच का आश्वासन दिया है।

एसआई पर आरोप- गोदाम खाली नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दी

खबरें और भी हैं...