- Hindi News
- National
- क्लास नहीं लगने से परेशान माॅडर्न मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने रीगल तिराहे पर दिया धरना
क्लास नहीं लगने से परेशान माॅडर्न मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रीगल तिराहे पर दिया धरना
इंदौर| क्लास नहीं लगने से परेशान कनाड़िया स्थित माॅडर्न मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को रीगल तिराहे पर धरना दिया। छात्रों का कहना था कि एक माह से वे लोग प्रबंधन के चक्कर लगा रहे हैं। कॉलेज के चेयरमैन रमेश बदलानी से भी मुलाकात की, लेकिन उन्होंने कॉलेज नहीं चला पाने की असमर्थता जताई। छात्र भविष्य को संकट में देखते हुए नेताओं से भी मिल चुके हैं। एबीवीपी के नेतृत्व में अब वे अपनी समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। एबीवीपी के वीरेंद्र सोलंकी ने बताया कि जिला प्रशासन प्रदर्शन की अनुमति भी नहीं दे रहा है।