पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्र का यूजीसी को जवाब मेरे साथ रैगिंग ही हुई, लेकिन मुझे मेंटल कहते हैं डीन

छात्र का यूजीसी को जवाब- मेरे साथ रैगिंग ही हुई, लेकिन मुझे मेंटल कहते हैं डीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि कॉलेज के छात्र ने कहा- प्रबंधन की रिपोर्ट स्वीकार करना ही विकल्प

इंदौर| शासकीय कृषि कॉलेज में कथित रैगिंग के मामले में फरियादी छात्र ने कॉलेज प्रबंधन की रिपोर्ट स्वीकार कर ली। रिपोर्ट में कहा गया है कि छात्र को कॉलेज छोड़ना होगा। छात्र ने इससे पहले यूजीसी को भेजे गए अपने जवाब में कई बातें कहीं। उसने लिखा है कि डीन मुझे मेंटल कहते हैं। कोई कहता है कि मैं बार-बार सीनियर्स की शिकायत करता हूं, जबकि मेरे साथ रैगिंग ही हुई थी। ऐसे में अब मेरे पास कॉलेज की रिपोर्ट और फैसला स्वीकार करने का ही विकल्प है। दरअसल कॉलेज प्रशासन दो बार रैगिंग का मामला खारिज कर चुका था। इसे सामान्य मारपीट बताया था। डीन ने लिखित में छात्र की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाए थे। डीन डॉ. वीके स्वर्णकार का कहना है जांच पारदर्शिता के साथ की गई। इसीलिए छह सीनियर छात्रों पर भी कार्रवाई कर उन्हें दूसरेे जिलों में स्थानांतरित किया गया है।

खबरें और भी हैं...