पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्र बोला एक अंक की ग्रेस दे दीजिए, नहीं ताे डॉक्टर बनने से पहले ही करियर खत्म

छात्र बोला- एक अंक की ग्रेस दे दीजिए, नहीं ताे डॉक्टर बनने से पहले ही करियर खत्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | डीएवीवी की जनसुनवाई में मंगलवार को छात्रों ने समस्याएं बताईं। एमबीबीएस के छात्र शिवा जायसवाल ने अफसरों से कहा कि महज एक विषय में अंक कम होने के कारण मेरे डॉक्टर बनने की राह में रोड़ा आ गया है। ये मेरा फाइनल ईयर था। एक अंक नहीं मिला तो मेरा करियर खत्म हो जाएगा। इस पर अफसरों ने साफ कर दिया कि ग्रेस देना किसी भी स्थिति में संभव नहीं है। छात्र को आखिर निराश लौटना पड़ा। जनसुनवाई के दौरान दो ब्लाइंड छात्र पहुंचे। उनका कहना था कि बैंक में नौकरी लग गई है। मार्कशीट जमा करना है लेकिन सरनेम गलत लिखा है। इसके कारण खासी परेशानी हो रही है। प्रबंधन को इसमें तुरंत सुधार करना चाहिए। इस पर यूनिवर्सिटी ने तुरंत प्रक्रिया शुरू करवाई और रिकॉर्ड ढूंढवाया। तब कहीं जाकर शाम पांच बजे तक संशोधन हो पाया। दोनों को शाम को बुलाकर मार्कशीट दे भी दी।

खबरें और भी हैं...