ऑइल टपकने का कहकर कार से दो बैग ले भागे
इंदौर | विजय नगर क्षेत्र में बदमाश ने कार सवार काे गाड़ी से ऑइल गिरने की बात कही। कार सवार उतरकर ऑइल देखने तक गए, इसी दौरान बदमाश कार में से दो बैग निकालकर भाग गए। बैग में 15 हजार रुपए, लैपटॉप व दस्तावेज थे। पुलिस के मुताबिक वारदात बीएसएनएल ऑफिस के गेट के सामने हुई। विन्सेट पिता फिलिप थॉमस निवासी देवगुराड़िया की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।