पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कविता रैना हत्याकांड : लाश मिलने वाले दिन आरोपी उस दुकान पर फुटेज मांगने गया था जिसके सामने खड़ी थी कविता

कविता रैना हत्याकांड : लाश मिलने वाले दिन आरोपी उस दुकान पर फुटेज मांगने गया था जिसके सामने खड़ी थी कविता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | कविता रैना हत्याकांड की अंतिम बहस मंगलवार से जिला कोर्ट में शुरू हुई। विशेष सेशन कोर्ट में अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता निर्मलकुमार मंडलोई ने बताया कविता बच्ची को लेने जाती तो हमेशा साईंकृपा इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के सामने उसका इंतजार करती थी। कविता की लाश जिस दिन (26 अगस्त) मिली थी, उसी दिन आरोपी महेश बैरागी साईंकृपा इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से उस समय का सीसीटीवी फुटेज मांगने गया था, जिस वक्त कविता उस दुकान के सामने खड़ी थी, लेकिन दुकानदार ने फुटेज देने से मना कर दिया था। बुधवार को भी अंतिम बहस जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...