पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुसाइड नोट में माता पिता से माफी मांगकर बीकॉम के छात्र ने फांसी लगा ली, एक युवक ने जहर खाकर दी जान

सुसाइड नोट में माता-पिता से माफी मांगकर बीकॉम के छात्र ने फांसी लगा ली, एक युवक ने जहर खाकर दी जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | सुसाइड नोट में माता-पिता से माफी मांगकर बी. कॉम फस्ट ईयर के 20 वर्षीय छात्र ने फांसी लगा ली। घटना मालवीय नगर की है। विजय नगर पुलिस के मुताबिक, छात्र का नाम दीपक गौरे (20) था। पिता टायर शो-रूम में काम करते हैं। सुसाइड नोट में और भी बातें लिखी हैं, लेकिन अभी फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं है। दीपक रात में पिता से ऊपरी मंजिल पर पढ़ाई करने का कहकर गया था। सुबह 6 बजे परिजन उसे उठाने पहुंचे तो वह फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि उसकी परीक्षा चल रही थी।

हीरा नगर थाना क्षेत्र के ए-सेक्टर पानी के टंकी के पास रहने वाले 18 वर्षीय शुभम शर्मा ने जहर खा लिया। मंगलवार को उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है।

खबरें और भी हैं...