- Hindi News
- National
- गार्डन में कुत्ता घुमा रहा था एसडीएम का बेटा, बुजुर्गों ने आपत्ति ली तो विवाद, पिता के पद का रौब झाड़ने का आरोप
गार्डन में कुत्ता घुमा रहा था एसडीएम का बेटा, बुजुर्गों ने आपत्ति ली तो विवाद, पिता के पद का रौब झाड़ने का आरोप
इंदौर|चंद्रलोक कॉलोनी के गार्डन में कुत्ता घुमा रहे एसडीएम के बेटे का बुजुर्गों से विवाद हो गया। पलासिया टीआई धैर्यशील येवले ने बताया कि विवाद एसडीएम बिहारी सिंह के बेटे के साथ हुआ था। वह गार्डन में कुत्ता घुमा रहा था। इस पर लोगों ने आपत्ति ली। एसडीएम के बेटे का कहना था कि ऐसा कोई नियम है क्या कि यहां कुत्ता नहीं घुमा सकते? इसी पर विवाद बढ़ गया। लोगों ने उसे घेरकर पुलिस बुला ली, लेकिन थाने में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। लोगों ने एसडीएम के बेटे पर पिता के पद का रौब झाड़ने और बदसलूकी से पेश आने के आरोप लगाए और वीडियो भी बनाया।