एमवाय अस्पताल में अब 22 को करेंगे बोन मैरो ट्रांसप्लांट
इंदौर| एमवाय में अब 22 अप्रैल को बच्चे का बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया जाएगा। अभी एक बच्चे का बोन मैरो खाली करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिकारियों के अनुसार, दूसरे बच्चे को बुखार आने के कारण बाद में प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक बच्चे को यूनिट में रखा गया है। उसकी स्थिति ठीक और नियंत्रण में है। डीन डॉ. शरद थोरा ने बताया कि संभवत: 22 अप्रैल को उसमें स्वस्थ बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया जाएगा।