पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब एलएलबी के साथ कंपनी सेक्रटरी के 4 पेपर

अब एलएलबी के साथ कंपनी सेक्रटरी के 4 पेपर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर डीबी स्टार

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (डीएवीवी) ने मई के पहले सप्ताह में एलएलबी का टाइम टेबल जारी कर 30 मई तक परीक्षाएं आयोजित करने की घोषणा की थी। 14 मई को उसने टाइम टेबल में हेरफेर करते हुए अंतिम पेपर 30 मई के बजाय 1 जून को कर दिया था। इसी दिन से कंपनी सेक्रटरी (सीएस) की परीक्षा भी शुरू होना है। ऐसे में एलएलबी के स्टूडेंट को एक विषय में एटी-कैटी मिलने के आसार बन गए थे।

डीबी स्टार ने इस मामले को शनिवार 19 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डीएवीवी ने उसी दिन अपनी साइट पर एलएलबी तीसरे सेम का संशोधित टाइम टेबल अपलोड कर दिया, लेकिन इस बार डीएवीवी के जिम्मेदारों ने और बड़ी चूक कर दी। पहले टाइम टेबल में सिर्फ एक विषय का पेपर ही सीएस परीक्षा से क्लैश हो रहा था लेकिन अब तो एलएलबी और सीएस के चार पेपर एक ही दिन हो गए हैं। यानी एलएलबी के स्टूडेंट का पूरा साल ही खराब हो जाएगा, क्योंकि वे चार विषय में फेल हो जाएंगे। शेष पेज 3 पर

डीबी स्टार में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएवीवी ने एलएलबी का टाइम टेबल तो बदल दिया है, लेकिन इस बार पहले से बड़ी चूक कर दी है। यानी स्टूडेंट अब चार विषयों में फेल हो सकते हैं। इसी तरह यूनिवर्सिटी एमबीए के एटी-कैटी वाले स्टूडेंट की 5 कॉपी रेंडमली जांचने पर राजी हुई है।

डीबी स्टार ने 19 मई के अंक में प्रमुखता से उठाया था यह मामला।



Exclusive

डीबी स्टार में खबर छपने के बाद एमबीए के रिव्यू पर राजी हुई यूनिवर्सिटी

खबरें और भी हैं...