पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईआईटी कानपुर ने दूर किया डेसिमल का कन्फ्यूज़न

आईआईटी कानपुर ने दूर किया डेसिमल का कन्फ्यूज़न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेईई एडवांस्ड एग्ज़ाम में न्यूमरिकल आंसर टाइप सवालों को लेकर हुए कन्फ्यूज़न को आईआईटी कानपुर ने दूर कर दिया है। डेसिमल के दो स्थान तक अंक लिखने वाले नियम को शिथिल करते हुए ऑर्गनाइज़िंग बॉडी ने स्टूडेंट्स को राहत दी है। जेईई एडवांस्ड के वेबसाइट पर अपलोड की गई जानकारी में बताया गया है कि स्टूडेंट्स द्वारा फीड किए गए जवाबों को सही माना जाएगा। वेबसाइट के अनुसार यदि सवाल का जवाब 11 है और स्टूडेंट ने 11, 11.0 या 11.00 जवाब दिया है तो इन्हे सही माना जाएगा। केल्कुलेशन में हुई सामान्य गलती को भी स्वीकार करते हुए 10.59 और 11.01 जवाब भी सही माने जाएंगे। यदि किसी सवाल का जवाब 11.367777 है तो 11.36 और 11.37, दोनों जवाब सही माने जाएंगे। एक्सपर्ट विजित जैन के अनुसार न्यूमरिकल वेल्यू टाइप सवालों को लेकर लगभग हर स्टूडेंट के मन में संशय था। आईआईटी ने इस कन्फ्यूजन को दूर कर स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है।

आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड के पेपर 1 और 2 भी जारी किए

खबरें और भी हैं...