पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने ठेले पर बाइक रख पेट्रोल डीजल के बढ़ते रेट का किया विरोध

कांग्रेस ने ठेले पर बाइक रख पेट्रोल डीजल के बढ़ते रेट का किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को मूसाखेड़ी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। हस्ताक्षर अभियान के बाद निकाली गई रैली में ठेले पर दोपहिया वाहन रखा और उस पर विधायक जीतू पटवारी बैठे थे। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। कांग्रेस नेता दिलीप कौशल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में प्रमोद टंडन, अरविंद बागड़ी, पंकज संघवी, शेख अलीम, पिंटू जोशी, अमन बजाज, रवि गुरनानी, सुदामा चौधरी आदि मौजूद थे।

टंडन बोले- मैदान में संघर्ष करें कार्यकर्ता- कांग्रेस के नवनियुक्त मंडलम और सेक्टर अध्यक्षों की बैठक गांधी भवन में हुई। शहर अध्यक्ष टंडन ने कहा कि सभी लोग मैदान में संघर्ष करें। कांग्रेस की सरकार इस बार हर हाल में बनाना है। सभी को इसका संकल्प भी दिलवाया। उधर, सभी अध्यक्षों को कहा कि वे 23 मई को सुबह 9 से 11 बजे तक कांग्रेस का झंडा लेकर आम जनता के बीच जाएं। उन्हें बताएं कि अभी पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

इंदौर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संचार क्रांति के माध्यम से आम जनता को जोड़ने का उल्लेखनीय कार्य किया। इससे देश ने पूरी दुनिया में डिजिटल इंडिया के नाम से गहरी पहचान बनाई है। कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने कहा राजीव गांधी ने जो कार्य किए, वह हमेशा याद किए जाएंगे। इस दौरान विधायक जीतू पटवारी, पंकज संघवी, सुरेशमिंडा, राजेश चौकसे आदि मौजूद थे।

डिजिटल इंडिया की विश्व में पहचान, राजीव की देन

खबरें और भी हैं...