पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खजराना चौराहा की रोटरी छोटी हुई, लेफ्ट टर्न और मैन कैरैज वे चौड़ा करने का काम शुरू

खजराना चौराहा की रोटरी छोटी हुई, लेफ्ट टर्न और मैन कैरैज-वे चौड़ा करने का काम शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | पूर्वी रिंग रोड के सबसे व्यस्ततम खजराना चौराहे की रोटरी छोटी की जा रही है। लेफ्ट टर्न व मैन कैरैज-वे चौड़ा किया जा रहा। पहले आनंद बाजार से आने वाली रोड के मुहाने पर लेफ्ट और राइट टर्न चौड़े किए गए। इसके बाद बंगाली चौराहे से आने वाली लेन में साइड का डिवाइडर छोटा कर मैन कैरैज-वे बढ़ा किया गया। इसी तरह चौराहे से एमआर-9 जाने वाली रोड पर भी 5 से 7 फीट तक की लेन चौड़ी करने का काम शुरू किया है। बीच में डामर का काम भी हो रहा है। अभी सभी कामों से यहां का ट्रैफिक उलझ रहा है। 15 दिन में चौराहे के सुधार का असर नजर आने लगेगा।

रोटरी व सिग्नल दोनों से परेशानी

भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा होने से रोटरी को कुछ साल पहले ही आकर्षक बनाया गया था। सिग्नल भी लगाए गए थे, बावजूद सर्विस रोड का ट्रैफिक सबसे ज्यादा व्यवधान पैदा करता है। निगम का कहना है काम पूरा हाेने के बाद देखेंगे कि सर्विस रोड का ट्रैफिक सीधे चौराहे पर न आए, इसके लिए एमआर-10 और बॉम्बे हॉस्पिटल की तर्ज पर काम किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...