पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपराधों का डाटा समय पर सॉफ्टवेयर पर नहीं डाला, 3 टीआई को फटकार

अपराधों का डाटा समय पर सॉफ्टवेयर पर नहीं डाला, 3 टीआई को फटकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | अपराधों पर नियंत्रण के लिए सोमवार को डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक ली। डीआईजी ने लंबित मामलों का निराकरण न करने और अपराधों का डाटा समय पर सीसीटीएनएस पर अपलोड नहीं करने पर थाना प्रभारी राऊ नलिन बुधौलिया, मल्हारगंज टीआई पवन सिंघल, चंदन नगर टीआई वायएस तोमर और महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा को जमकर फटकार लगाई। वहीं राजेंद्र नगर टीआई वीपी सिंह व इंट्री करने कांस्टेबल को इनाम दिया। डीआईजी ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से शहर में त्योहार व आयोजन में लॉ एन आर्डर की स्थिति न बने, इसके लिए प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

खबरें और भी हैं...