पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम पर डकैती की साजिश रचते कंजर गिरोह के चार सदस्य पकड़ाए

एटीएम पर डकैती की साजिश रचते कंजर गिरोह के चार सदस्य पकड़ाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएम पर डकैती डालने की साजिश रचते हुए तेजाजी नगर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तेजाजी नगर टीआई गिरीश कवरेती ने बताया कि नेमावर चौराहे पर ब्रिज के नीचे से रॉकी पिता रवि सिसौदिया, अंकित पिता नरेश, नंदकिशोर पिता श्रीराम और प्रमोद पिता श्रीराम निवासी ग्राम धानी घाटी को गिरफ्तार किया है। वहीं उनका एक अन्य साथी नीतेश पिता सजन मौके से भाग निकला। बदमाशों से इंदौर में हुई लूट, डकैती और चोरी की वारदातों के मामलों में भी पूछताछ की जा रही है। इनके कब्जे से एलईडी टीवी सहित दोपहिया वाहन जब्त किए हैं।

खबरें और भी हैं...