नशे के खर्च के लिए चोरी करते थे मोबाइल, तीन युवक पकड़ाए
इंदौर | क्राइम ब्रांच ने मोबाइल चोरी के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये नशे के लिए चोरी करते थे। एएसपी क्राइम ब्रांच अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया द्वारकापुरी क्षेत्र में मोबाइल बेचने के लिए घूम रहे एक युवक को पकड़ा। उसने अपना नाम इरफान उर्फ इब्राहिम शाह पिता मरहूम शेरू शाह निवासी आजाद नगर बताया। उसके पास चोरी का मोबाइल निकला। इसी प्रकार टीम ने सूरज पिता मदनलाल साल्वी निवासी बिजासन नगर को पकड़ा है। वहीं टीम ने शिफान पिता अनवर निवासी मोमीनपुरा कॉलोनी खजराना को पकड़ा।