भोपाल | राज्य सरकार ने सोमवार देर रात 24 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें पीएस सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग वीएल कांताराव को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ग्वालियर कलेक्टर राहुल जैन की पोस्टिंग टाउन कंट्री प्लानिंग में डायरेक्टर के पद पर की गई है। जैन के कार्यभार ग्रहण करने पर कमिश्नर नगरीय प्रशासन संचालनालय गुलशन बामरा टीएंडसीपी डायरेक्टर के प्रभार से मुक्त होंगे।
ग्वालियर कलेक्टर राहुल जैन अब टीएंडसीपी भोपाल के डायरेक्टर होंगे
अधिकारी का नाम वर्तमान पोस्टिंग नई पोस्टिंग
बसंत कुर्रे अपर कलेक्टर, उज्जैन एडिशनल, कमिश्नर, वाणिज्यिक कर, इंदौर
दीपक खांडेकर एसीएस, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी चेयरमैन, पीईबी
अनिरुद्ध मुखर्जी पीएस, खेल एवं युवा कल्याण पीएस, योजना आर्थिकी एवं सांख्यिकी
राहुल जैन कलेक्टर ग्वालियर डायरेक्टर टीएंडसीपी, भोपाल
रवींद्र कुमार मिश्रा एडिशनल कमिश्नर, भोपाल संभाग सदस्य, राजस्व मंडल ग्वालियर
शेखर वर्मा एडिशनल सेक्रेटरी , गृह डायरेक्टर , भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
अजय कुमार शर्मा एडिशनल सेक्रेटरी, जीएडी एडिशनल सेक्रेटरी, स्कूल शिक्षा
आशकृत तिवारी डिप्टी सेक्रेटरी, अजा कल्याण विभाग एडिशनल कमिश्नर, नर्मदापुरम संभाग
बीएस जामोद डिप्टी सेक्रेटरी, जीएडी डिप्टी सेक्रेटरी, स्कूल शिक्षा
नागरगोजे मदन विभीषण डिप्टी सेक्रेटरी, जीएडी डिप्टी सेक्रेटरी, गृह
रामराव भोंसले डिप्टी सेक्रेटरी, गृह एडिशनल कमिश्नर, सागर संभाग
बेला देवर्षि शुक्ला सेक्रेटरी, माशिमं, इंदौर संभाग डिप्टी सेक्रेटरी, उच्च शिक्षा
अभिषेक सिंह डिप्टी सेक्रेटरी, जीएडी सीईओ, भोपाल सहकारी दुग्ध संघ
तरुण राठी डिप्टी सेक्रेटरी, जीएडी डिप्टी सेक्रेटरी, लोक निर्माण विभाग
भास्कर लक्षकार डिप्टी सेक्रेटरी, जीएडी डिप्टी सेक्रेटरी, श्रम
छोटे सिंह अपर कलेक्टर, जबलपुर डिप्टी सेक्रेटरी, महिला एवं बाल विकास
सरिता बाला प्रजापति अपर संचालक पीईबी डिप्टी सेक्रेटरी पीएचई