पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती मनाई जाएगी

आज चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती मनाई जाएगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती मनाई जाएगी
इंदौर| मुराई (मौर्य) समाज द्वारा 15 अप्रैल को भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती मनाई जाएगी। चंद्रगुप्त चौराहा एमआर 10 पर सुबह 8 बजे प्रतिमा पर माल्यार्पण, सामूहिक प्रार्थना और पूजन होगा। समाज के सचिव पूनमचंद हार्डिया ने बताया समाजजनों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से एकत्रित होकर केंद्रीय कमेटी के नेतृत्व में चल समारोह निकाला जाएगा। जुलूस शाम 5 बजे मदन महल गार्डन, मां कनकेश्वरी धाम, आरटीआई रोड से निकलकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ एमआर 10 स्थित प्रतिमा स्थल पहुंचेगा। इसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियां और समाजजन शामिल होंगे। यात्रा के समापन के बाद विकास दवे का व्याख्यान होगा। अतिथि सम्मान समारोह के बाद सभी सामाजजनों को सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...