पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैसाखी पर खालसा कॉलेज में सजा विशेष दीवान, हुआ शबद कीर्तन

बैसाखी पर खालसा कॉलेज में सजा विशेष दीवान, हुआ शबद कीर्तन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैसाखी पर सिख समाज ने शनिवार को खालसा स्टेडियम में विशेष दीवान सजाया। शबद कीर्तन के बाद हजारों संगत ने मत्था टेका और सेवा भी की। इस दौरान जत्थेदारों का सम्मान भी किया गया। सुबह 7 बजे से ही दीवान की शुरुआत हो गई थी।

सिख समाज द्वारा गुरु अंगद देव महाराज और गुरु तेग बहादुर महाराज के तीन दिनी प्रकाश पर्व पर विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दूसरे दिन विशेष दीवान सजाया जाएगा। इसमें गुरु सिंघ सभा द्वारा गुरु का कीर्तन भी किया गया। गुरुसिंघ सभा अध्यक्ष मनजीत सिंह भाटिया, सचिव जसबीर सिंह गांधी और माता गुजरी सुदामा नगर के मुख्य सेवादार मनधीर सिंह सलूजा ने बताया कि सुदामानगर स्थित गुरुद्वारा माता गुजरी में तीन दिनी विशेष दीवान सजाए जा रहे हैं। इसमें सिख पंथ के प्रचारक व कथा वाचक जसबीर सिंह लुधियाना वाले, हरिमंदर साहिब पटना साहब वाले आदि शबद कीर्तन और गुरमती विचार श्रवण करा रहे हैं। शनिवार को दीवान सजाए जाने का काम रहिरास साहिब के पाठ के साथ हुई। इसके बाद हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा में मीत ने कीर्तन की प्रस्तुति दी। रविवार और सोमवार को भी विशेष दीवान सजाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...