शिविर में बताया जा रहा हेल्थ मैनेजमेंट एवं मेडिटेशन
इंदौर| संकल्प महिला सशक्तिकरण सोसायटी 5 वर्षों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उन्हें प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने में भी मदद कर रही है। उनमें स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक करती रही है। इसी उद्देश्य से संस्था ने वैभव नगर के दिलखुश गार्डन में 10 अप्रैल से योग शिविर लगाया जा रहा। इसमें सुबह 6 से 7 बजे तक साईं वैकल्पित चिकित्सा केंद्र की योग ट्रेनर डॉ. प्रतिभा राउत और डॉ. ज्योति सिंघोड़ द्वारा हर वर्ग के साधकों को योग, पोषाहार, हेल्थ मैनेजमेंट एवं मेडिटेशन के बारे में जागरूक किया जा रहा। जानकारी संस्था अध्यक्ष जयश्री पाटिल ने दी।