पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योजनाओं के प्रचार के लिए कई गां‌वों में घूमी किसान सम्मान यात्रा

योजनाओं के प्रचार के लिए कई गां‌वों में घूमी किसान सम्मान यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डबलचौकी| केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर भारतीय किसान संघ द्वारा इंदौर मंडल के गांवों में किसान सम्मान यात्रा निकाली गई। मां नर्मदा मंडल, खुड़ैल-कंपेल के तत्वाधान में किसान नेता देवराजसिंह परिहार, मुकेश चौहान के नेतृत्व में यात्रा में विभिन्न ग्रामों में पहुंची और किसानों का सम्मान किया। यात्रा बिशनखेड़ा से होते हुए झलारिया, बेगमखेड़ी, खत्रीखेड़ी, खाती जगमाल, पिपलिया, हरणखेड़ी, दौलतपुर, बरोदा, बुरानाखेड़ा, सेमलियाचाऊ, धतुरिया, खुड़ैल, काजी पलासिया, बावलियाखुर्द, अरनियाकुंड, फली गेहली, डबलचौकी, गढ़ी, सिवनी, खंडेल, सेमलिया, आदि गांवों से होते हुए अंबामुलिया पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष जीवनसिंह गेहलोत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश चौहान, किसान संघ के मंडल अध्यक्ष धनसिंह चौहान, लखन चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी, हीरासिंह सिसोदिया, मोहन पटेल, धनसिंह पटेल, सुरेश फतरोड, द्वारका प्रसाद उपाध्याय, विनोद जामलिया, सदाशिव पारिया आदि उपस्थित थे।

पानी की समस्या को लेकर खुड़ैल में बहिष्कार, किसानों ने सम्मान लेने से किया इनकार
विगत एक माह से जलसंकट से जूझ रहे किसानों का आक्रोश खुड़ैल में फूट पड़ा। यहां पहुंची किसान सम्मान यात्रा का काली पट्टी बांधकर विरोध कर किसानों ने सम्मान से इनकार कर दिया। यहां के किसान लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि नर्मदा-शिप्रा लिंक परियोजना का पानी जयजयवंती नदी में भी छोड़ा जाए, जिससे इस क्षेत्र के गांव को पीने का पानी मिल सके और पेयजल की समस्या हल हो सके। इस दौरान किसानों ने कहा कि यदि क्षेत्र में पानी की समस्या हल नहीं हुई तो आगामी विधानसभा चुनाव का खुड़ैल एवं आसपास के दस गांव की जनता द्वारा बहिष्कार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...