जिये सिंधु ग्रुप ने दी रमेशजी को श्रद्धांजलि
इंदौर| जिये सिंधु वुमंस ग्रुप ने भास्कर समूह के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर जयरामपुर कॉलोनी स्थित नारीशाला हॉल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। ग्रुप अध्यक्ष मुस्कान वाधवानी ने बताया सभा में प्रकाश राजदेव, वरिष्ठ समाजसेवी सरोज भाटिया आदि ने श्रद्धांजलि दी। अतिथियों ने कहा रमेशजी के मानव सेवा के लिए किए गए पारमार्थिक कार्यों में जिये सिंधु ग्रुप भी भागीदारी निभाता रहा है और आगे भी मानव सेवा कार्य जारी रखेगा।