जैन समाज के लोग आज लेंगे सेवा का संकल्प
इंदौर|श्री बड़े साथ ओसवाल जैन युवा संघ के तत्वावधान में शाम 6 बजे न्यू पलासिया स्थित जैन दिवाकर कॉलेज में युवा संघ सृजन एवं संकल्प दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी समाज बंधुओं को मानव सेवा कार्यों की शपथ भी दिलाई जाएगी। अध्यक्ष विक्रम श्रीश्रीमाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांतिलाल बम, विशेष अतिथि कुलपति नरेंद्र धाकड़ एवं पंकज मारू होंगे।