पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदौर से हर साल अन्य शहरों और राज्यों में ट्रांसफर हो रहे 10 हजार वाहन, इनमें 80 % कमर्शियल

इंदौर से हर साल अन्य शहरों और राज्यों में ट्रांसफर हो रहे 10 हजार वाहन, इनमें 80 % कमर्शियल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर में हर साल जहां डेढ़ लाख से ज्यादा वाहन रजिस्टर्ड हो रहे हैं, वहीं यहां से हर साल करीब 10 हजार वाहन अन्य शहरों या राज्यों में ट्रांसफर भी हो रहे हैं। इनमें 80 फीसदी से ज्यादा वाहन कमर्शियल हैं। ऐसा लगातार तीन साल से हो रहा है। कमर्शियल वाहनों के ट्रांसफर होने से कार्यालय को राजस्व का भी नुकसान होता है, क्योंकि कमर्शियल वाहन विभाग को नियमित टैक्स देते हैं। वहीं आरटीओ के अधिकारियों का कहना है कि इंदौर के फिटनेस सेक्शन में सख्ती से जांच होती है, जिस पर वाहन मालिक हमेशा आपत्ति लेते हैं। दूसरी ओर ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि इंदौर में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण कमर्शियल वाहन अन्य जिलों और राज्यों में ट्रांसफर कराए जाते हैं। इस पर अफसरों का कहना है कि अगर अन्य जिलों में वाहनों को फिटनेस में किसी तरह की छूट मिलती है तो वे बिना ट्रांसफर लिए भी वहां से टेस्ट करा सकते हैं, शासन ने इसकी छूट दे रखी है। आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि कमर्शियल के बारे में ट्रांसपोर्टर्स के साथ चर्चा कर समीक्षा की जाएगी, ताकि अगर सिस्टम में कमी है तो उसे ठीक किया जाएगा।

परिवहन विभाग ने हाल ही में तीन वित्तीय वर्षों में इंदौर से एनओसी लेकर जाने वाले वाहनों की जानकारी निकाली है। इसमें सामने आया है कि तीन साल से हर साल करीब 10 हजार वाहन इंदौर से एनओसी लेकर अन्य शहरों और राज्यों में ट्रांसफर कराए जा रहे हैं।

14% ज्यादा वाहन ट्रांसफर हुए इस साल

पिछले वित्तीय वर्ष (2016-17) में इंदौर से 8665 वाहनों ने एनओसी ली थी। इस वित्तीय वर्ष (2017-18) में 9864 वाहनों ने एनओसी ली है जो पिछले साल की अपेक्षा 1199 ज्यादा है। इस तरह एनओसी में इस साल 11 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

तीन साल में इंदौर से एनओसी लेकर गए वाहन

वर्ष ट्रांसफर लेने वाले वाहनों की संख्या

2015-16 10274

2016-17 8665

2017-18 9864

कुल 28803

खबरें और भी हैं...