- Hindi News
- National
- मां और मातृभाषा की सेवा से ही होगा जीवन व युवा पीढ़ी का उद्धार: शिवा कोटवानी
मां और मातृभाषा की सेवा से ही होगा जीवन व युवा पीढ़ी का उद्धार: शिवा कोटवानी
सिंधी भाषा स्थापना दिवस के अवसर पर सिंधी भाषा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक मनीष देवनानी व नरेश फुन्दवानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, सिंधु शोध पीठ एवं राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के तत्वावधान में हुआ।
सिंधी भाषा पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता उज्जैन के पूर्व विधायक शिवा कोटवानी ने कहा कि जिस प्रकार हम मां की ममता में पलकर बड़े होते हैं, उसी प्रकार मातृभाषा हमें बोलना व जीवन के सिद्धांतों से रूबरू कराती है। इसलिए हमें मां और मातृभाषा की तन-मन से सेवा करनी चाहिए। तभी आने वाली पीढ़ियों का उद्धार होगा।
आजादी के 20 साल बाद सिंधी भाषा को संविधान में शामिल किया गया था। आज शिक्षा व भाषा को युवा पीढ़ी से जोड़ने से समाज का विकास होगा। इस अवसर पर सिंधु शोध पीठ डायरेक्टर संजय तनवानी ने शुरू होने वाले सर्टिफिकेट कोर्स की जानकारी दी। सिंधी भाषा का विकास सिंधी नाटक प्रस्तुत किया गया।