पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन राउंड और दो कैटेगरी में 100 पार्टिसिपेंट्स ने किया रैम्पवॉक

तीन राउंड और दो कैटेगरी में 100 पार्टिसिपेंट्स ने किया रैम्पवॉक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडो-वेस्टर्न थीम पर एक फैशन वीक का ग्रैंड फिनाले हुआ। चार अलग-अलग एज ग्रुप में हुए इस फैशन शो में सौ से ज्यादा पार्टिसिपेंट्स ने रैम्प वॉक किया।

इनमें से कुछ पार्टिसिपेंट्स इंदौर के अलावा दिल्ली, मुंबई और भोपाल से भी शामिल हुए। इसमें तीन राउंड हुए जिसमें पार्टिसिपेंट्स ने कॉन्फिडेंस के साथ स्टाइलिश रैम्प वॉक की। इसमें बतौर जजेस चंकी चुघ, मधु वडेरा, रूबी सैलिना, प्रिया खत्री और शुभम काबरा ने पार्टिसिपेंट्स की स्किल्स को परखा। सीनियर कैटेगरी में जतिन चिमनानी मिस्टर और सेजल ललवानी मिस- 2018 चुनी गईं। जूनियर्स कैटेगरी में भव्या हिमतानी और योनित आहूजा को मिस्टर और मिस 2018 का टाइटल दिया गया।

खबरें और भी हैं...