स्टूडेंट्स ने सुनाए स्कूल डेज़ के खट्टे-मीठे अनुभव
इंदौर | स्कूल की पुरानी यादों को ताजा करते हुए स्टूडेंट्स ने खट्टे-मीठे अनुभव सुनाए। जिस कक्षा में बैठते थे, वहां जाकर टीचर्स को याद करते हुए उनकी बातें सुनाईं। आईपीपीएस में हुई इस एलुमनाई मीट में वर्ष 2000 से 2017 तक के 200 स्टूडेंट्स शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने टग ऑफ वॉर, सेग रेस सहित कई एक्टिविटीज़ में हिस्सा लिया।