पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां के सामने सुनाई गीत ग़ज़ल और कविता

मां के सामने सुनाई गीत-ग़ज़ल और कविता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह एक ऐसा कार्यक्रम था जिसमे मदर्स डे पर मां-बच्चों ने एक साथ भाग लिया। इसमें गीत, ग़ज़ल, कविता, कहानी प्रस्तुत करने के साथ पेंटिंग, ग्राफिक डिज़ाइनिंग और ग्रेफिटी भी गई और नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। लोगो ने पोस्टर भी बनाए। टाई ए नॉट अभियान के जरिए पेरेंट्स को वचन देने का अभियान भी शुरू किया गया। इसमें यंगस्टर्स ने मां के सामने गीत-ग़ज़ल-कविता सुनाई।

जब एक टीवी प्रोग्राम ने मुझे भावुक कर दिया : नलिन यादव ने कहा कि मैं अपनी मां से नाराज़ होकर अपने कमरे में आकर टीवी पर वाइल्ड लाइफ पर प्रोग्राम देखने लगा। एक जंगली गाय बच्चा दे रही थी और कुछ ही देर में बच्चा सही सलामत दुनिया में आ चुका था लेकिन मां की मुश्किलें तब शुरू हुई। मां अपने बच्चे को प्यार दुलार कर रही थी और बच्चा अपने पैरों पे खड़ा होना सीख रहा था। अचानक कहीं से भेडियों का झुंड आ गया और इसी बीच एक शेरनी भी आ गई। शेरनी भेड़ियों को भगा दिया और शेरनी को देख गाय भाग गई। शेरनी जब बछड़े को खाने की कोशिश करती इसके पहले उसने शेरनी को चाटना शुरू कर दिया। वह शेरनी में अपनी मां ढूंढ रहा था। थोड़ी देर मे शेरनी भी उस बच्चे के साथ मां जैसा व्यवहार करने लगी। बच्चा खड़ा होकर अपनी मां को ढूंढने लगा और शेरनी भी चली गई। बछ़़ड़ा मां को ढूंढने लगा। यह प्रोग्राम देख मेरी आंखों में आंसू आ गए और मैंने अपनी मां को भी गले लगा लिया। स्टीरियर्स के इस कार्यक्रम में देवेश यादव ने मदर टेरेसा की पेंटिंग और ऋतु, रेखा और कनक श्रीवास्तव ने गीत सुनाए। रोहित शर्मा और आदि जोशी पोस्टर्स बनाए। बीट बैरीज़ बैंड ने भी परफॉर्म किया।

खबरें और भी हैं...