150 से ज्यादा साधकों ने सीखे विभिन्न योग
इंदौर | योग शिविर में प्रशिक्षकों ने 150 साधकों को योगासन सिखाए। इसमें हर उम्र के लोग शामिल थे। एक्सपर्ट्स ने बताया कि योग के जरिये कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। शिविर में मोटापा, कब्ज, अल्सर, कोलाइटिस, लिवर आदि रोगों के लिए डॉ. विद्यावती पाराशर ने संबंधित योग आसन, प्राणायाम, ध्यान, मुद्रा आदि क्रियाओं से शिविरार्थियों को प्रशिक्षण दिया। कमर दर्द, साइटिका, स्लिप डिस्क और जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए राघवेंद्र शर्मा, विनीता शर्मा और डॉ. शोभा प्रजापति ने साधकों को योगासन कराया।