पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनबीए की बालाघाट पर आसान जीत

एनबीए की बालाघाट पर आसान जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत एनबीए ने मप्र राज्य जूनियर बास्केटबॉल स्पर्धा में जीत से शुरुआत की। बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में खेली जा रही स्पर्धा के पहले मैच में एनबीए ने बालाघाट को 44-28 से पराजित किया। एनबीए ने अच्छी शुरुआत करते हुए लगातार अंक बनाए आैर उसने बालाघाट के खिलाड़ियों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। स्पर्धा का शुभारंभ महापौर मालिनी गौड़ आैर विधायक महेंद्र हार्डिया ने किया। इस मौके पर अविनाश आनंद, भूपेंद्र बंडी, अभिलाष खांडेकर आैर पद्मश्री भालू मोंडे उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...