8 विकेट से जीती मोरे इलेवन
इंदौर | फरयाद (49 रन, 2 विकेट) के दोहरे प्रदर्शन की बदौलत शहीद प्रकाश मोरे इलेवन ने लक्ष्मण सिंह गौड़ ट्रॉफी टेनिसबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में रामू इलेवन को 8 विकेट से हराया। राजेंद्र धारकर मैदान पर खेले गए मुकाबले में रामू इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 117 रन बनाए। फरयाद नागौरी ने 2 विकेट लिए। जवाब में शहीद प्रकाश मोरे इलेवन ने 6.2 ओवर में 2 विकेट पर 118 रन बनाकर जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में आचार्य रघुनंदन इलेवन ने श्रीकांत दत्ता नर्शिहराजा वाडियार को 10 विकेट, अरुणा आसिफ अली इलेवन ने राजा विष्णुवर्धन इलेवन को 5 विकेट, तेलहुराम इलेवन ने शहीद अशोक कामटे इलेवन को 41 रन, राजाधिराज वैष्णव इलेवन ने राजा बिरबल इलेवन को 8 विकेट, हेमुकालानी इलेवन ने सुभद्रा कुमारी चौहान इलेवन को 10 विकेट, सरोजनी नायडू इलेवन ने शहीद पीरू सिंह इलेवन को 4 विकेट से हराया। मुकाबलों के दौरान लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन आैर महापौर मालिनी गौड़ ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की।