अहिल्याश्रम स्कूल, ताहिर हॉकी सेंटर आैर डे-बोर्डिंग स्कूल अंतिम दौर में
इंदौर | अहिल्याश्रम स्कूल, ताहिर हॉकी सेंटर आैर डे-बोर्डिंग स्कूल ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए मेजर ध्यानचंद स्मृति जिला स्तरीय हॉकी स्पर्धा के अंतिम दौर में जगह बनाई।
चिमनबाग मैदान पर खेले जा रही स्पर्धा के बालिका वर्ग के मुकाबले में अहिल्याश्रम स्कूल ने देवी अहिल्या क्लब को 2-1 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से मिताली शर्मा आैर सना खान ने 1-1 गोल दागे। जूनियर वर्ग के मुकाबले में जसप्रीत कौर, रंजनी सोनी के 1-1 गोल के सहारे ताहिर हॉकी सेंटर ने हम्प्टी-डम्प्टी स्कूल को 2-1 से मात दी। तीसरे मुकाबले में आरसी पब्लिक स्कूल ने यंग डीआरपी को 1-0 से मात दी। विजेता टीम के लिए पीयूष गोरे ने गोल किया। सबजूनियर बालक वर्ग में डे-बोर्डिंग ने पुलिस बॉयज को 1-0 से मात दी। डे-बोर्डिंग के लिए प्रतीक शर्मा ने विजयी गोल किया।
स्पर्धा के दौरान बालक वर्ग के बीच खेले गए मुकाबले का दृश्य।