इंदौर | कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई। इंदौर में पहली बार बुधवार से डीजल 70 रुपए से अधिक दर पर बिकेगा। डीजल 22 पैसे बढ़कर 70 रुपए 17 पैसे का हो गया। वहीं, पेट्रोल का दाम 81 रुपए 76 फैसे प्रति लीटर हो गया है।