पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईसी बैठक आज, 4 नए सदस्य मनोनीत

ईसी बैठक आज, 4 नए सदस्य मनोनीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | डीएवीवी कार्यपरिषद की बैठक बुधवार को होगी। इसके लिए मंगलवार को ही डीन श्रेणी में चार नए सदस्यों की नियुक्ति भी की गई। डीन श्रेणी के चार सदस्यों में विजय बाबू गुप्ता को फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग साइंसेस के फैकल्टी व डी साइंसेस में फैकल्टी डीन, स्कूल ऑफ कॉमर्स के पुरुषोत्तम गौतम, लाइफ साइंसेस डिपार्टमेंट से के. हदेला और एमजीएम मेडिकल कॉलेज से डॉ. आरके माथुर को डीन कैटेगरी में लिया है। कार्यपरिषद की बैठक में 22 सदस्य होना चाहिए। अभी केवल नौ सदस्यों के भरोसे ही ईसी की बैठकें हो रही थीं। कुछ दिन पहले ही पांच सदस्यों को बतौर ईसी मेंबर नियुक्ति मिली थी। इनमें से दो प्रोफेसर श्रेणी और तीन प्राचार्य श्रेणी में लिए गए थे।

खबरें और भी हैं...