फैंस से मिले विराट, आईपीएल मैच में समर्थन पर इंदौर को कहा- थैंक्स
इंदौर | सोमवार को होलकर स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब पर 10 विकेट की धमाकेदार जीत के बाद रॉयल चैंलेंजर्स की टीम मंगलवार शाम बेंगलुरू रवाना हो गई। इससे पहले होटल मैरिएट में बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट प्रेमियों से मिले और मैच में दर्शकों द्वारा दिए गए समर्थन पर इंदौर को थैंक्स कहा।