पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 57 साल का सरवटे बस स्टैंड जर्जर व खतरनाक घोषित तोड़कर नया बनाएंगे, बसों की आवाजाही नहीं होगी बंद

57 साल का सरवटे बस स्टैंड जर्जर व खतरनाक घोषित तोड़कर नया बनाएंगे, बसों की आवाजाही नहीं होगी बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिस दिन कार्रवाई होगी, उस दिन व रात से अगले 24 घंटे तक बसों की आवाजाही बंद रहेगी।

इसी बीच एक कोने में टिकट बुकिंग के लिए और यात्रियों के लिए अस्थायी शेड बनाया जाएगा।

कंसल्टेंट को नए प्लान के लिए कहा है, जैसे ही बिल्डिंग टूटेगी, नई बिल्डिंग पर काम शुरू होगा।

नया बनने के बाद एक विकल्प यह भी हो सकता है कि बाहरी बसों को शहर के बाहर खड़ा किया जाए।

वर्तमान स्टेशन को सिटी बस, मिडी बस, वैन-मैजिक के लिए आरक्षित किया जा सकता है।

1200 बसों की आवाजाही रोज

45 हजार यात्रियों की आवाजाही प्रतिदिन

एमएस होटल हादसे के बाद 3 तकनीकी जांच में कमजोर साबित हुआ वर्तमान ढांचा

इंदौर | शहर के बीच 1961 में बना सरवटे बस स्टैंड जर्जर व खतरनाक घोषित हो चुका है। एमएस होटल हादसे के बाद निगम ने इसकी जांच करवाई तो तीन तरह की तकनीकी जांच में बस स्टैंड की मुख्य बिल्डिंग जर्जर साबित हुई है। निगम ने इसके लिए रिबाउंड हेमर टेस्ट, अल्ट्रासोनिक पल्स वेलोसिटी टेस्ट, हाॅफ सेल्फ फाॅरेंसिव मीटर टेस्ट करवाया था। मंगलवार को निगमायुक्त आशीष सिंह ने इसके निरीक्षण व जांच रिपोर्ट देखने के बाद तय किया कि अब इसे ज्यादा दिन तक रखा तो जनहानि हो सकती है। इसलिए तोड़ना ही विकल्प है। बुधवार को जिला यातायात समिति की बैठक में बसों के डायवर्शन, कार्रवाई की दिशा सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। 20 या 27 मई काे रविवार के दिन ही इसे तोड़ा जाएगा। सबसे पहले परिसर में स्थित 8 दुकानों को खाली कराया जाएगा।

40 हजार वर्गफीट में फैला

कभी भी हो सकती है जनहानि

खबरें और भी हैं...