- Hindi News
- National
- सुबह रही तेज धूप, दोपहर में छाए बादल, 3 बजे हुई बूंदाबांदी, तापमान 39.8 डिग्री रहा
सुबह रही तेज धूप, दोपहर में छाए बादल, 3 बजे हुई बूंदाबांदी, तापमान 39.8 डिग्री रहा
इंदौर | मंगलवार सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर में बादल छा गए। 3 बजे हलकी बारिश शुरू हो गई जो थोड़े समय के लिए हुई। यह कुछ क्षेत्रों में ही हुई। इससे वातावरण में कुछ देर के लिए ठंडक घुल गई। इधर, मंगलवार को अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री घटकर 39.8 और न्यूनतम 1.3 डिग्री बढ़कर 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की अधिकतम रफ्तार 12 किलोमीटर प्रति घंटा तक ही पहुंच सकी। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान से द्रोणिका गुजर रही है जो पश्चिमी मध्यप्रदेश से होते हुए मराठवाड़ा की ओर जा रही है। इस वजह से समुद्री क्षेत्रों से नमी आ रही जिससे बादल बन रहे।