पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मजिस्ट्रेट पहुंचे तो कोई बेटिकट तो कोई महिला कोच में यात्रा करता मिला

मजिस्ट्रेट पहुंचे तो कोई बेटिकट तो कोई महिला कोच में यात्रा करता मिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | रेलवे स्टेशन और इंदौर आने वाली ट्रेनों में नियम तोड़ने वाले यात्रियों के साथ ही अवैध रूप से घूमने वाले वेंडरों पर कार्रवाई की गई। इन पर करीब 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट मयंक शुक्ला सोमवार को अचानक स्टेशन और ट्रेनों में पहुंचे और चेकिंग की। इसमें कोई पायदान पर तो कोई महिला, विकलांग कोच में यात्रा करते मिला। वहीं वेंडर बिना लाइसेंस घूमते मिले। इसके अलावा इंदौर आने वाली मालवा एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया। दोपहर तक चली कार्रवाई में 156 यात्रियों से करीब 50 हजार रुपए जुर्माना वसूला। यह कार्रवाई रेलवे एक्ट की धारा 156, 145, 155 और 162 के तहत कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...