पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब दुकान के विरोध में 3 कॉलोनी के लोग सड़क पर

शराब दुकान के विरोध में 3 कॉलोनी के लोग सड़क पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | खंडवा रोड पर शराब दुकान को लेकर नर्मदा नगर के रहवासी जहां धरने पर डटे हैं, वहीं दूसरी ओर भावना नगर और रानीबाग इलाके के रहवासी भी उनके क्षेत्र में शिफ्ट होने वाली दुकान को लेकर विरोध में एकजुट होकर खड़े हैं। दोनों ओर रहवासियों के विरोध ने एक बार फिर आबकारी अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। नर्मदा नगर में शराब दुकान को लेकर विरोध कर रहे रहवासी ईश्वर गुर्जर और गणपत यादव ने बताया दुकान को शिफ्ट करने के लिए चार दिन का समय आबकारी अधिकारियों ने मांगा था, लेकिन दूसरे स्थान पर शिफ्टिंग करने में देरी होने से रहवासियों ने शराब ठेकेदार को दो दिन का समय अतिरिक्त दिया है।

खबरें और भी हैं...