रेगिस्तान से आ रही गर्म हवाओं से 1.6 डिग्री उछला तापमान, 41.4 पर पहुंचा
मौसम का मिजाज रोज बदल रहा। मंगलवार को 40 से नीचे पहुंचे तापमान में बुधवार को फिर 1.6 डिग्री का उछाल आया। इस दौरान अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान करीब 1.9 डिग्री लुढ़ककर 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के तापमान में वृद्धि उत्तर-पश्चिमी दिशा से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा से हुई जो राजस्थान के मरुस्थल से आई। सुबह-शाम की आर्द्रता क्रमश: 53 और 19 प्रतिशत रही। मंगलवार को दिन-रात का तापमान क्रमश: 39.8 और 25.7 डिग्री रहा था। इस सीजन में सर्वाधिक तापमान 42.4 डिग्री तक जा चुका है। इधर, बुधवार शाम कुछ क्षेत्रों में बादल छाए, लेकिन बरसे नहीं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी तापमान में उतार-चढ़ाव संभाव है।