पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 टंकियाें से नहीं बंटा पानी, 5 से कम बंटा, 30 से ज्यादा काॅलोनी में परेशानी

2 टंकियाें से नहीं बंटा पानी, 5 से कम बंटा, 30 से ज्यादा काॅलोनी में परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | नर्मदा की पाइप लाइन में लीकेज से तीन दिन से जलापूर्ति में आ रही परेशानी बुधवार को कम जरूर हुई, लेकिन दो टंकियों से सप्लाय नहीं हो सका, वहीं 5 टंकियों से कम बंट पाया। गुरुवार को स्थिति सामान्य रहेगी। राऊ से बिजलपुर के बीच 1700 एमएम व्यास की टंकी के ढक्कन में लीकेज होने से मंगलवार को सप्लाय ज्यादा प्रभावित हुआ था। नर्मदा प्रोजेक्ट के कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की रात जो टंकियां भरी जाना थीं, उनमें हवा बंगला से लगी विदुर नगर और प्रगति नगर टंकी नहीं भर पाईं, वहीं गांधी हॉल, स्कीम नंबर 54, साईं कृपा काॅलोनी, खजराना में पूरी तरह नहीं भर पाईं। इससे 30 से ज्यादा काॅलोनियों में कम प्रेशर से पानी पहुंचा।

खबरें और भी हैं...