18 को अपॉइंटमेंट लेकर 19 को मेले में 250 लोग बनवा सकेंगे पासपोर्ट
इंदौर | पासपोर्ट सेवा केंद्र इंदौर में आवेदकों की सुविधा के लिए 19 मई को पासपोर्ट मेला लगाया जाएगा। इसमें 18 मई को अपॉइंटमेंट लेकर 250 आवेदक अपना पासपोर्ट बनवा सकेंगे। मेले में वाक-इन और तत्काल के आवेदकों को शामिल नहीं किया जाएगा। भोपाल स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस यह मेला आयोजित किया जा रहा है। इसमें नॉर्मल कैटेगरी में आवेदक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 18 मई को सुबह 11 बजे के बाद ऑनलाइन अपॉइंटमेंट स्लॉट खोले जाएंगे। आवेदकों को अपने अपॉइंटमेंट का प्रिंट आउट और जरूरी दस्तावेज की मूल और एक फोटो कॉपी लेकर मेले में आना होगा। यह मेला स्कीम 114 स्थित पासपोर्ट कार्यालय पर ही लगाया जाएगा।