होंडा कार्स ने ऑल न्यू होंडा अमेज लॉन्च की, शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपए
इंदौर| होंडा कार्स इंडिया लि. ने बुधवार को सेकंड जनरेशन ऑल न्यू होंडा अमेज एबी रोड स्थित लैंडमार्क होंडा और अभिकरण होंडा पर लॉन्च की गई। यह कार न्यू बोल्ड डिजाइन, खूबसूरत इंटीरियर, ज्यादा प्रभावशाली पॉवर ट्रेन, और सुरक्षा टेक्नॉलोजी द्वारा प्रीमियम से भी बढ़कर अनुभव प्रदान करती है।
इसकी पेट्रोल में शुरुआती कीमत 5.59 लाख रु. (एक्स शोरूम) और डीजल में शुरुआती कीमत 6.69 लाख रु. (एक्स शोरूम) रखी गई है।
होंडा कार्स इंडिया प्रेसीडेंट एवं सीईओ गाकू नाकानीशी ने कहा न्यू अमेज को भारत के ग्राहकों की जरुरत व उम्मीदों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। पहली बार डीजल सीवीटी टेक्नॉलोजी दी गई है। लॉन्च के मौके पर पूर्व क्रिकेटर अमय खुरसिया, प्रेसीडेंट राहुल हसीजा, जनरल मैनेजर जय शेठ, सेल्स मैनेजर केयूर पटेल आदि मौजूद थे। साथ ही अभिकरण होंडा के एमडी जयंत पटवा, प्रवीण पटवा, ग्रुप जनरल हेड सर्विस आशुतोष विंजोला, सेल्स हेड संजय सोनी आदि मौजूद थे।