अंडर-13 क्रिकेट : आरबीसीएफ आैर एनडीपीएस अंतिम चार में
इंदौर | आरबीसीएफ आैर एनडीपीएस ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए परमदीप सिंह पठानिया स्मृति अंडर-13 टी-20 क्रिकेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इंदौर स्पोर्ट्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 68 रन बनाए। प्रणय ने 17 रन बनाए। उद्यान ने 3 विकेट हासिल किए। जवाबी पारी खेलते हुए आरबीसीएफ ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 69 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। अंश बागड़िया ने 24 गेंदों पर 7 चौके लगाते हुए 42 रन बनाए। अंश दादवानी ने नाबाद 21 रन बनाए। एक अन्य मुकाबले में एनडीपीएस ने स्टार क्लब को 10 विकेट से हराया। स्टार क्लब ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 77 रन बनाए। जवाब में एनडीपीएस ने बिना विकेट खोए 79 रन बनाकर जीत हासिल की। सोहम ने हुए 42 रन बनाए।